जगतपुरा के सिद्धार्थनगर स्थित एच ब्लॉक के शिव हनुमान मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह के चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव गजेंद्र मोक्ष और वामन अवतार के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। व्यास पीठ से विद्वान कथावाचक पंडित गिरिराज शर्मा शास्त्री ने सुंदर प्रसंग कहते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने वाद्य यंत्रों की मधुर लहरियो पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग को सुंदर शब्दों में पेश किया। इससे वहां उपस्थित महिलाएं भाव विभोर होकर नृत्य करने लगी। गुरुवार को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन और गोवर्धन पूजा के प्रसंग की सुंदर प्रस्तुति दी गई।


