सुकमा| जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पंचायत की प्रथम बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। इसके साथ ही अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष महेश कुमार कुंजाम, जिला सीईओ नम्रता जैन तथा अन्य मौजूद थे।


