नक्सल उन्मूलन मिशन को एक और सफलता, बेड़माकोटी में खुला कैंप

नक्सलवाद को खत्‍म करने के भारत सरकार के संकल्‍प को सार्थक करते हुए आईटीबीपी के डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह के कुशल नेतृत्‍व में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र बेड़माकोटी में एक नया कैंप स्‍थापित किया गया है। बेड़माकोटी का इलाका धुर नक्सल प्रभावित है और यहां जवानों के लिए कदम-कदम पर जान का खतरा बना रहेगा। इस क्षेत्र में नए कैंप की स्‍थापना को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। आईटीबीपी भारत सरकार के नक्सल उन्मूलन मिशन को ध्‍यान में रखकर अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार नए कैंप स्‍थापित कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है और वहां निवास करने वाली आबादी को भयमुक्‍त वातावरण देर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *