कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं की कॉपी जांच:127 शिक्षकों पर बैन, 5.71 परीक्षार्थियों आसंरशीट जांची जाएगी, मई में आएगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की आंसरशीट चेकिंग 26 मार्च से शुरू होगी। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। 127 शिक्षकों को पिछले साल जांच में की गई लापरवाही के चलते मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इन शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और मूल्यांकन केंद्रों को भेज दी गई है, ताकी इनकी ड्यूटी ना लगाई जाए। मूल्यांकन प्रक्रिया – 5.71 लाख छात्रों की कॉपियों की जांच होगी इस बार बोर्ड परीक्षा में 5.71 लाख छात्र शामिल हुए हैं। 20-25 दिन में मूल्यांकन, मई में आएगा रिजल्ट खिलाड़ियों और अन्य छात्रों को मिलेगा बोनस अंक बोर्ड परीक्षा में खिलाड़ियों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और अन्य कैटेगरी के छात्रों को बोनस अंक देने का प्रावधान है। इस बार छात्रों की सूची लोक शिक्षण संचालनालय से मांगी गई है। बोनस अंक वितरण: लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई, 127 शिक्षक डीबार पिछले वर्ष मूल्यांकन में गलतियों के चलते 127 शिक्षकों को डीबार किया गया। मोबाइल फोन बैन किया गया इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों के लिए मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। कॉपी जांचने के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश से पहले अपने मोबाइल फोन जमा कराने होंगे। बोर्ड का कहना है कि इससे अनुचित गतिविधियों, पेपर लीक जैसी घटनाओं और सोशल मीडिया पर उत्तरों की गलत तरीके से शेयरिंग को रोका जा सकेगा। निरीक्षण टीम इस नियम का सख्ती से पालन करवाएगी, और उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *