शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की जंगल में हत्या:सवा साल पूर्व जंगल में मिला था युवती का क्षत-विक्षत शव, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले में सवा साल पूर्व 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। नवंबर 2023 में मेला देखने जाने के लिए निकली युवती लापता हो गई थी। एक सप्ताह बाद युवती का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला था। सुराग नहीं मिलने पर मामले की फाइल बंद कर दी गई थी। आरोपी प्रेमी ने युवती की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 03 नवंबर 2023 को चैनपुर निवासी मांदा पैकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्र दिव्या पैकरा (18 वर्ष) ग्राम उमको मेला देखने गई थी, जो वापस नहीं पहुंची। शिकायत पर कुसमी पुलिस ने गुमशुदगी का जुर्म दर्ज किया था। 13 नवंबर को कुसमी थाना क्षेत्र के कतारी कोना जंगल में दिव्या पैकरा का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। नहीं मिला सुराग तो बंद की फाइल
पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। युवती की मौत का कारण सिर में गहरी चोट आना एवं हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया था। कुसमी पुलिस ने मामले में धारा 302 का अपराध दर्ज किया। जांच में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। दुबारा खोली फाइल, प्रेमी गिरफ्तार
बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर पुलिस ने लंबित मामले की फाइल खोली। पुलिस जांच में पता चला कि दिव्या पैकरा का प्रेम संबंध गांव के ही रविशंकर पैकरा (34वर्ष) के साथ था। पुलिस ने प्रेमी रविशंकर पैकरा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दिव्या पैकरा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए हत्या
पुलिस पूछताछ में रविशंकर पैकरा ने बताया कि दिव्या पैकरा के साथ उसका कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। वह लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। उसे लेकर घर में विवाद होता था। इसलिए उसने दिव्या पैकरा की हत्या की साजिश रही। घटना दिनांक की शाम को करीब 6 बजे दिव्या पैकरा उमको मेला देखकर वापस लौट रही थी। रविशंकर पैकरा रास्ते से दिव्या को ऑटो में बैठाकर कतारी कोना जंगल में नाला के पास ले गया। उसने दिव्या के साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके सिर में कई बार पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। कुसमी थाना प्रभारी ललित कुमार यादव ने बताया कि आरोपी रविशंकर पैकरा को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *