अमृतसर | अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (एजीसी) में प्रबंधन अध्ययन विभाग और अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ ने “शैक्षणिक करियर प्रगति के लिए अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाना’ विषय पर एक सप्ताह का संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) आयोजित किया। यह कार्यक्रम 17 से 21 मार्च 2025 तक चला। इसे एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ के उद्यमिता विकास और औद्योगिक समन्वय विभाग (ईडीआईसी) के सहयोग से आयोजित किया गया। एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के डॉ. हर्षवर्धन समालिया ने प्राथमिक समन्वयक के रूप में कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस एफडीपी में एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़, एमएनएलयू औरंगाबाद, मैनिट भोपाल, थापर यूनिवर्सिटी पटियाला, नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट जापान, आईआईटी गुवाहाटी, मैटिंस फार्मा पंचकूला और आईएमटी दुबई के विशेषज्ञ शामिल हुए। देशभर के प्रमुख संस्थानों के करीब 300 संकाय सदस्यों ने इसमें भाग लिया।


