कुकानार | सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन ने पालेम में सोमवार को सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत की। गर्मी के मौसम को देखते हुए आम लोगों व राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए सीआरपीएफ ने एनएच 30 पर प्याऊ शुरू किया। इस दौरान सरपंच भूपेंद्र मंडावी, टूआईसी नितेंद्रनाथ, सहायक कमांडेंट केके चंद्रा, निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, पवन कुमार दुबे, सुधीर कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


