भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम बोरिद में प्रमिला भुआर्य के घर से अज्ञात चोर ने चावल, साड़ी, चांदी के पायल, नकद 2500 रुपए, थाली, लोटा, टेबल पंखा की चोरी कर ली। प्रमिला ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे दरवाजा में ताला लगाकर बेटी के घर डौंडीलोहारा छट्ठी कार्यक्रम में गई थी। सोमवार को पड़ोसी मेनका ने मोबाइल पर चोरी के बारे में जानकारी दी। घर के सामने का ताला टूटा था। कमरा अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दो प्लास्टिक बोरी में रखे 35-35 किलो चावल, 5 साड़ी, चांदी की पायल, 2500 रुपए, लोटा, थाली गायब था। बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।


