मनेंद्रगढ़ | सिंधु सेवा समिति का दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा व उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। भगवान झूलेलाल मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। 24 मार्च सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। वहीं 25 मार्च को हवन-पूजन और भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। शाम 5 बजे संत लाल साईं साहेब का सत्संग हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व बहराणा का आयोजन किया गया। साथ ही झूलेलाल मंदिर से भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई।


