पानी टंकी तैयार, पाइपलाइन बिछाना ही भूल गए जिम्मेदार

भास्कर न्यूज | सोनहत ब्लॉक मुख्यालय में जल जीवन मिशन के तहत बनी 40 हजार लीटर क्षमता की ओवर हेड पानी टंकी तीन महीने पहले बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन ग्रामीणों के घरों तक पानी सप्लाई करने के लिए अब तक तक पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ है। इससे अप्रैल महीने में पड़ने वाली भीषण गर्मी में भी लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय के वार्ड 6, 7, 8, 9 समेत कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत अभी से शुरू हो गई है। यहां लगे अधिकतर हैंडपंप से आयरन युक्त पानी निकलता है, जो पीने लायक नहीं है। यहां रहने वाले ग्रामीण सालों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पीएचई विभाग ने कई बार राशि खर्च की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब जल जीवन मिशन योजना भी यहां फेल साबित हो रही है। ब्लॉक मुख्यालय के 80% से ज्यादा घरों में अब तक लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *