मानसा में अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या:महिला समेत 4 लोगों पर केस, रात 1 बजे मिली लाश

पंजाब के मानसा जिले के गांव भम्मे कलां में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। झुनीर थाना पुलिस ने मामले में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया गया है। तेजधार हथियारों से किया हमला जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। उसकी हत्या तेजधार हथियारों से की गई। मृतक के चाचा बलदेव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रानी कौर(अमरीक सिंह की पत्नी), हैप्पी सिंह, गगनजीत सिंह और अमरीक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों को रानी कौर और जगसीर के बीच अवैध संबंधों का शक था। रंजिश के चलते की वारदात इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मानसा के सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. अंजू कांसल ने बताया कि रात करीब 1 बजे झुनीर थाना पुलिस जगसीर सिंह का शव लेकर अस्पताल पहुंची। जगसीर अकलिया का रहने वाला था। उसका शव फिलहाल सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *