दाढ़ी| ग्राम खुरुसबोड़ में ग्रामीण साहू संघ व तहसील साहू संघ थानखम्हरिया ने भक्त मां कर्मा जयंती मनाई। इस मौके पर सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में तहसील साहू संघ थानखम्हरिया अध्यक्ष बसंत साहू, ग्रामीण अध्यक्ष सनत साहू, लेखराम साहू, ओमप्रकाश साहू, जगत साहू, भोला साहू, प्रहलाद साहू, सोनू साहू, बिसनाथ साहू, बद्री साहू, राजेंद्र साहू, महेश साहू, बसावन साहू उपस्थित थे।


