ठगी के लिए बैंक खाता नंबर देने पर तीन आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| भटगांव पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे द्वारा सायबर सेल सारंगढ़ के माध्यम से जिले के समस्त थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी करने वालों पर सतत नजर रखी जा रही है। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से थाना भटगांव क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक शाखा के म्यूचल अकाउंट खाता धारकों द्वारा सायबर ठगी से रकम अर्जित कर लाभ प्राप्त करने की शिकायत मिली। इस पर उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा एवं एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में म्यूचल अकाउंट खाताधारक संजीत सोनी राजकुमार खांडेकर एवं दिलेश के बैंक खाता का अवलोकन करने पर उक्त खाता धारकों के खाते में अलग-अलग राज्यों से साइबर फ्रॉड के कुल 3,54,400 रुपए प्राप्त करना पाया गया। इन खातों में ऑनलाइन ठगी के रकम प्राप्त होने के संबंध में देश के जिगर राज्यों में लगभग 240 ऑनलाइन शिकायत पंजीबद्ध होना पाया गया है। उक्त खाताधारकों के द्वारा ऑनलाइन ठगी के रकम प्राप्त कर अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए उपयोग में लिया जाना तथा यह जानते हुए कि वह रकम किन्हीं प्रवंचना पूर्ण उपायों द्वारा छल से प्राप्त किया गया रकम है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *