बैकुंठपुर | गर्मी को ध्यान में रखते हुए बाजार में स्थानीय कुम्हार समेत चंदिया के कुम्हार साप्ताहिक बाजार में घड़े बेचने पहुंच रहे हैं। गर्मी में ठंडे पानी के लिए लोग मिट्टी के घड़ों का आज भी इस्तेमाल करते हैं। चंदिया के व्यापारी अलग आकार के मिट्टी से बने घड़े और सुराही बेचने के लिए बाजार में रखा है। व्यापारियों ने बताया कि 120 से 230 रुपए तक के घड़े उपलब्ध हैं।


