अनिल महतो की हत्या पर जामताड़ा में सरकार का पुतला दहन

भास्कर न्यूज | जामताड़ा रांची जिला के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो की हत्या के विरोध में जामताड़ा जिला टोटेमिक कुरमी, कुड़मी विकास मोर्चा ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार का पुतला दहन किया। हत्यारे को फांसी देने की मांग की। आंदोलनकारियों ने इस हत्या को कुड़मी समाज पर सीधा हमला बताया। प्रदर्शन का नेतृत्व मनोज महतो, रवि महतो, मंतोष महतो, तपन महतो, अशोक महतो, अष्टम महतो, रामचंद्र महतो, बिनंद महतो, राजेश महतो और निरंजन महतो समेत कई नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर न्याय की मांग की। सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी नहीं दी गई, तो आंदोलन और तेज होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *