ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति की अपील

भास्कर न्यूज | जामताड़ा ईद और रामनवमी को लेकर गुरुवार को जामताड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व के त्योहारों की तरह इस बार भी प्रशासन को सहयोग की उम्मीद है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी। एसडीपीओ ने कहा कि अखाड़ा समिति के तय रूट चार्ट का पालन किया जाएगा। प्रशासन भी उसी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था करेगी। अफवाहों से बचने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर न फैलाएं, बल्कि सीधे प्रशासन से संपर्क करें। कंट्रोल रूम और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल एक्टिव रहेंगे। बैठक में बीडीओ प्रवीण चौधरी, सीओ अबिश्वर मुर्मू, नगर पंचायत कार्यालय के पदाधिकारी दानिश हुसैन और थाना प्रभारी राजेश मंडल मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन सभी समुदायों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अपील की कि किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बीडीओ प्रवीण चौधरी ने कहा कि त्योहारों का मकसद भाईचारे को बढ़ावा देना है। सभी को मिलकर इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। सीओ अबिश्वर मुर्मू ने भी सहयोग की अपील की। बैठक में शांति समिति के सदस्य, बजरंग अखाड़ा समिति के सदस्य और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समुदाय के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के सुझाव दिए। निर्णय लिया गया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी होगी। नगर पंचायत कार्यालय ने साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। स्थानीय नागरिकों, व्यापारी संघों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। प्रशासन ने त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिया। शांति समिति के सदस्यों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। मौके पर अजीत दुबे, डॉ. डी. डी. भंडारी, संजय अग्रवाल, इरशाद उल हक, अनूप राय, नंदकिशोर सिंह, विजय भगत, रंजित राउत, देवाशीष मिश्रा, सुनील बाउरी, पिंकू गुप्ता, अनूप पांडे, जमाल मियां, अब्दुल रऊफ, जिवेश्वर मिश्रा, मधु चंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *