मदनाडीह में हरिनाम संकीर्तन, आध्यात्मिक ऊर्जा का हुआ संचार, कुंज मिलन लीला के भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यज| पबिया मदनाडीह गांव में वार्षिक हरि नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कीर्तन मंडली ने संगीतमय प्रस्तुति दी। भक्तों ने नृत्य कर भक्ति भाव प्रकट किए। संकीर्तन में कुंज मिलन लीला कीर्तन का विशेष आयोजन हुआ। इससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। सभी ग्रामीणों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस आयोजन से भक्तों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित हुआ। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी संकीर्तन पूरे हर्षोल्लास के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *