भास्कर न्यूज|गुमला शहर के बस स्टैंड रोड स्थित गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में गुमला चैंबर की सत्र-2025 की तीसरी मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। इस बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से उसे पारित भी किया गया। सर्वप्रथम सचिव बबलू वर्मा के द्वारा पूर्व बैठक की संपुष्टि की गई और इस बैठक तक किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान नापतोल विभाग से संपर्क करके अगले माह चैंबर के सहयोग से एक कैंप लगाने का निर्णय लिया गया ताकि व्यवसायियों की समस्या दूर हो सके। वहीं सरहुल और रामनवमी पर्व में स्टॉल लगाकर जुलूस का स्वागत करने पर सहमति बनी। बैठक में गुमला के वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ कश्यप और सदाब अली को रामनाथ गोयनका अवार्ड मिलने पर उन्हें सम्मानित किया गया और उन्हें शाल ओढ़ाया गया। मौके पर पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पदम साबू, दिनेश कुमार अग्रवाल, मुन्नीलाल साहू, गुरमीत सिंह, दिलीप गुप्ता, राहुल केशरी, शंकर लाल साहू, बाबू, रितेश गुप्ता, पंकज खण्डेलवाल, अमित मंत्री, संजीव शर्मा, अजय कुमार, संदीप कुमार, बृज फोगला, दीपक अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, पंकज सोनी, रूपक कुमार, दिनेश कुमार व मिन्नी आदि उपस्थित थे।


