गुमला में सांस्कृतिक कला मंच ने नशापान के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से किया लोगों को जागरूक

लोहरदगा | चौकीदार भर्ती की दौड़ का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की चिंता बढ़ गई है। भर्ती प्रक्रिया में कानूनी विवाद के कारण देरी की आशंका है। अगर सभी उम्मीदवार एकजुट होकर कानूनी लड़ाई नहीं लड़ते, तो उनका चौकीदार बनने का सपना अधूरा रह सकता है। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि 28 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे समाहरणालय मैदान के पास जुटें। वहां उन्हें केस की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कानूनी लड़ाई के अगले कदमों पर चर्चा होगी। वकील से परामर्श के बाद संभावित खर्च को लेकर भी बातचीत होगी। सभी उम्मीदवारों से सहयोग राशि की अपेक्षा है। घाघरा | पुलिस के भय से घाघरा में रामनवमी नहीं मनाने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद गुमला के पदाधिकारी घाघरा पहुंचे और केंद्रीय महावीर मंडल घाघरा के लोगों से बैठक की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि पुलिस के भय से रामनवमी नहीं मनाना पुलिस के द्वेषपूर्ण कार्रवाई को दर्शाता है। प्रशासन इस पर पहल करें और वर्षों से चली आ रही रामनवमी में जुलूस की परंपरा बरकरार रहे और धूमधाम से रामनवमी पर्व हो। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को केस में फंसाया गया है। पुनः पुलिस के द्वारा री अनुसंधान कर निर्दोष लोगों का नाम हटाया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। भास्कर न्यूज | गुमला समाज कल्याण विभाग गुमला के निर्देशानुसार खुशमन सांस्कृतिक कला मंच गुमला के द्वारा गुमला जिला के सभी प्रखंडों में गीत संगीत एवम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को घाघरा प्रखंड के चांदनी चौक एवं घाघरा बाजार परिसर में खुशमन सांस्कृतिक कला मंच द्वारा नागपुरी गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में टीम लीडर खुशमन नायक ने कहा कि जिस परिवार में नशा पान का सेवन किया जाता है। उस घर परिवार में हमेशा अशांति बनी रहती है। नशापान करने वाले व्यक्ति का शरीर धीरे धीरे खोखला होते जाता है। खैनी, बीड़ी, सिगरेट, गांजा, भांग, शराब आदि नशीली पदार्थ का सेवन कर कई युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। नशापान से समाज के अंदर कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो रहे हैं। छेड़खानी, मारकाट, चोरी, डकैती आदि कई तरह के गलत काम किए जा रहे हैं। नशा पान करने वाले व्यक्ति की जिंदगी धीरे-धीरे छोटी होती जा रही है। नशापान के कारण सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हो रही है। समय से पहले ही मृत्यु हो रही है। घर के मुखिया का अगर मृत्यु हो जाय, तो पूरा परिवार उजड़ जाता है। संकट का पहाड़ खड़ा हो जाता है। इसलिए युवा पीढ़ी किसी भी प्रकार के नशा पान का सेवन न करें। जिस परिवार में नशा पान करने वाले लोग नहीं होते हैं। वह घर परिवार में सुखी एवं शांति होता है। जागरूकता अभियान में सुभाष लोहरा, शक्ति नायक, जीतू नायक, छोटे लाल नायक, राजनाथ नायक, मनतु नायक, रजनी कुमारी, पूजा कुमारी, सोनामुनी केरकेट्टा आदि कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *