2 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया तो जेएमडी मॉल को सील करने निगम टीम पहुंची

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम अधिकारियों की टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करने वालों पर शिकंजा करना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर जेएमडी गोवर्धन मॉल को सील करने पहुंची थी लेकिन मॉल प्रबंधन ने दस्तावेज जमा करने के लिए समय मांगा है। निगम ने एक सप्ताह का समय दिया है। वीरवार को नगर निगम की टीम जगराओं पुल स्थित जेएमडी गोवर्धन मॉल पहुंची। मॉल प्रबंधन प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में लगभग 2 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि जमा करने में विफल रहा है। निगम प्रबंधन ने मॉल को सील करने की बात कही जिस पर मॉल प्रबंधन ने दस्तावेज जमा करने के लिए कुछ समय मांगा है। नगर निकाय ने एक सप्ताह का समय दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मॉल के दस्तावेजों की जांच के बाद ही सही राशि की गणना की जाएगी। अधीक्षक अशोक गर्ग ने बताया कि टीम संपत्ति कर जमा न करवाने पर मॉल को सील करने गई थी। लेकिन मॉल प्रबंधन का कहना कुछ और है और उन्होंने दस्तावेज जमा करने के लिए कुछ समय मांगा है। निवासियों द्वारा दाखिल संपत्ति कर रिटर्न की नियमित जांच कर रहे हैं और चूककर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निवासियों से अपील की है कि वे जुर्माने से बचने के लिए 31 मार्च तक अपना लंबित संपत्ति कर और जल-सीवर शुल्क जमा करा दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *