भाजपा नेता की हत्या के विरोध में खरौंधी में कुर्मी समाज ने किया प्रदर्शन, बाजार रहा बंद

भास्कर न्यूज|खरौंधी रांची में भाजपा नेता अनिल कुमार महतो की हत्या के विरोध में गुरुवार को आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता और झारखंड कुर्मी महासभा के जिला महासचिव गोरखनाथ चौधरी के नेतृत्व में कुर्मी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने खरौंधी बाजार को बंद कर दिया और जाम भी लगाया। गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि कल शाम अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता अनिल कुमार महतो को गोलियों से भून दिया। हमारे समाज के नेताओं की खुलेआम हत्याएं की जा रही हैं। राज्य में मजदूर, किसान, व्यवसायी, महिला, लड़कियां कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मृतक नेता को न्याय दिलाने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही अनिल कुमार महतो के परिवार को सुरक्षा और 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग की। चौधरी ने राज्य सरकार से अपराधियों की पहचान कर उन्हें फांसी की सजा दिलाने का आग्रह किया और कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो कुर्मी समाज और आजसू पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने राज्य में पूर्व में हुई अन्य हत्याओं का भी जिक्र किया, जिनमें निर्मल महतो, सुनील महतो, विनोद बिहारी और तिलेश्वर साहू की हत्याएं शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *