डीएमएफटी मद से िकसानों की आय बढ़ाने का प्रयास, बहुफसली पर दिया गया जोर

कटकमसांडी |कटकमसांडी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक द्वारा नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक प्रमोद भुइँया कटकमसांडी थाना क्षेत्र के गुरी गांव का रहने वाला।उसने अपनी शादीशुदा होने की सच्चाई छिपाकर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया और उसे 26 मार्च को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्परता दिखाई और खोजबीन शुरू की। आखिरकार, उन्होंने दोनों को पदमा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना की पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने और अपनी शादीशुदा होने की सच्चाई छुपाई। भास्कर न्यूज | हजारीबाग डीएमएफटी मद से प्रदत्त 40 किसानों को रोबोटिक सोलर मोबाइल पंप सेट सौंपा गया। उपायुक्त नैंसी सहाय ने गुरुवार को रोबोटिक सोलर मोबाइल पंप सेट का वितरण किया। चुरचू, केरेडारी, डाडी व सदर प्रखंड के कुल 40 चयनित कृषकों को यह सोलर मोबाइल पंप सेट दिया गया। इस वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त ने इस मोबाइल सोलर मोटर पंप के संचालन की प्रक्रियाओं को जाना तथा लाभुक किसानों को संबोधित किया। उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल सोलर पंप सेट के माध्यम से कृषक एक से अधिक खेतों में आसानी से सिंचाई का कार्य कर सकते है। सिंचाई की व्यवस्था हो जाने से कृषक उन्नत पैदावार कर अपने जीवोपकार्जन कर सकते है। उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने भी उपस्थित लाभुक किसानों को सोलर आधारित पंप से सिंचाई कर कृषि कार्य में अधिकता लाने की बात कही। उन्होंने इसके बेहतर रख रखाव करने तथा इसका उपयोग कर कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुझाव दिया। एक एचपी युक्त सोलर मोबाइल पंप सेट पाकर किसान उत्साहित नजर आए एवं उपायुक्त को धन्यवाद दिया। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *