अमृतसर | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के गुरु नानक अध्ययन विभाग ने भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से गुरु अमरदास जी के 450वें ज्ञानोदय की शताब्दी पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की। कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में तीसरा और चौथा व्याख्यान संपन्न हुआ। डॉ. मोहब्बत सिंह ने स्वागत भाषण में गुरु अमरदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। तीसरा व्याख्यान पंजाबी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. धर्म सिंह ने दिया। उन्होंने ‘श्री गुरु अमरदास बिलास’ के संदर्भ में गुरु अमरदास जी के जीवन और योगदान पर चर्चा की।


