अमृतसर| गोल शिवाला लोहगढ़ गेट में नवयुवक भजन मंडली की तरफ से 22वां सालाना भगवती जागरण करवाया गया। जिसमें सबसे पहले पंडितों ने मंत्रोच्चारण से पवित्र ज्योति जलाई। इस जागरण में आदित्य राम चावला ने मुख्य रूप से शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। जिसमें आदित्य मनी ने माता रानी का भजन गाकर सभी को नचाया। इस मौके पर महंत नेहरु, महंत गणेश प्रदीप सरीन, अतुल कुमार, अमनदीप सिंह संजू, सुरजीत सिंह, मनदीप सिंह, रवि कुमार, काका पाली, साहिल चोपड़ा समेत कई लोग मौजूद थे।


