प्रभात फेरी में प्रभु यशु के जीवन पर आधारित कैरोल गीत गाए

लुधियाना|हाली क्रास सराभा नगर लुधियाना डीन इंचार्ज फादर थामस वलिया पुरम की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाल कर कैरोल गीत गाए। इसमें बैथनी सिस्टर्स, बाउ विलियम, पेरिस कौंसिल की टीम, बाबू सैमुअल, कैथलिक चर्च के सीनियर नेता एलबर्ट दुआ, बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं व युवाओं ने घर-घर जाकर प्रभु यशु जी के आगम की बधाई दी। एलबर्ट दुआ ने कहा कि 1 दिसंबर से लेकर लगातार प्रभात फेरी निकाली जा रही है। लोगों को प्रभु यशु के आगमन की बधाई दी जा रही है। प्रभात फेरी के दौरान प्रभु यशु मसीह के जीवन पर आधारित कैरोल गीत गाए। कैरोल गीत के जरिए लोगों को प्यार व क्रिसमस की बधाई दी गई। लोगों को प्रेरित किया जाता है कि अपने आप को प्रभु यशु के जन्मदिन के लिए तैयार करो। संगत द्वारा एक सप्ताह पहले फास्टिंग भी शुरू कर दी जाती है। वीरवार को मुल्लापुर दाखा, रकबा के इलाकों में प्रभात फेरी निकाली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *