सरायकेला | टीएमआईएल कंपनी ने टीजीएस कॉलोनी ईडीआईसी में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ईडीआईसी हेड अरुण कुमार, आईएम सेक्शन हेड टीजीएस देवाशीष गंतयत, टीएमआईएल सेफ्टी चीफ फारूख बाशा, टीएमआईएल सीएसआर कुमारी सोनिया, ईडीआईसी एडमिन आशीष कुमार शर्मा ने किया। इसमें 78 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को उपहार व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसे सफल बनाने में ब्लड बैंक के डॉ विवेक, सुनील कुमार शर्मा, निर्मल कुमार पांडेय, नवीन कुमार, रवि कुमार सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव, प्रदीप पोद्दार आदि का योगदान रहा।


