अमृतसर | डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के निर्देश पर जिले के मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू की गई। इसी कार्रवाई के तहत ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुखदीप सिंह और मत्तेवाल थाना के एसएचओ हरबंस सिंह ने मेहता रोड स्थित गांव उदोके के बाबा दीप सिंह मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच में प्रैगाबलिन 300 एमजी के 540 कैप्सूल बरामद हुए। इनकी कीमत करीब 17 हजार रुपए बताई गई। स्टोर मालिक बलविंदर सिंह इन दवाओं की खरीद का बिल नहीं दिखा सका। दुकान पर फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। बिक्री का रिकॉर्ड भी नहीं रखा जा रहा था। इन सब आधारों पर स्टोर मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।


