अमृतसर| डीएवी कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से एससी वर्ग में इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ के सहयोग से मकबूलपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला भलाई दफ्तर के सुपरिंटेंडेंट बलविंदर सिंह, उद्यमी प्रियंका गोयल, फोरएस कॉलेज की डीन डॉ. मनप्रीत कौर, वी लव यू फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष मनोज आर लिंडेट, आईआईसी कन्वीनर डॉ. मनप्रीत कौर और पार्षद अमृतपाल सिंह शामिल हुए। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करते हुए जमीनी स्तर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा निम्न वर्ग के लिए विभिन्न प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं, जिसका सबको फायदा लेना चाहिए। मुख्य प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे लोग सरकार से सब्सिडी और लोन प्राप्त कर सकते हैं।्र


