अमृतसर | राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर अरोड़ा की ओर से सुल्तानविंड रोड पर बैठक करवाई गई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक डिंपी चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अनुज खेमका मुख्य तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में समाज सेवक अमनदीप सिंह को मंच का जिला सचिव नियुक्त किया गया। डिंपी चौहान और अनुज खेमका ने अमनदीप को नियुक्ति पत्र सौंपा। बैठक में जिला महासचिव प्रदीप शर्मा, अमन जोशी, राजेंद्र कुमार, विजय चौहान, गोल्डी लूथरा, ईशान महाजन, हीरालाल सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया।


