भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री राम शरणम् आश्रम के जिला संचालक तिलक राज वालिया की अध्यक्षता में 30 मार्च को पहले नवरात्रि पर पुतली घर स्थित चिराग पैलेस में सुंदरकांड पाठ एवं प्रवचन किए जाएंगे। सुबह 11:00 से 1:30 तक होने वाले सुंदरकांड पाठ एवं प्रवचनों से 25 घंटे पहले 29 मार्च को जप यज्ञ सीमा और विपिन हांडा के निवास स्थान किशन कोट इस्लामाबाद में रखा जाएगा। वहीं इससे पहले 24 घंटे का जप यज्ञ कुलदीप कुमार के निवास स्थान अमरकोट पुतली घर में सुबह 11:00 बजे आरंभ होगा। जिसकी पूर्णाहुति सत्संग स्थल पर होगी। सत्संग में संगत स्थल तक पहुंचाने और छोड़ने को छेहर्टा, मजीठा रोड से बस और टेंपो सेवा सुबह 10:00 बजे होगी। यह आयोजन नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, और इसका उद्देश्य भक्तों को आध्यात्मिक शांति और प्रेरणा प्रदान करना है।


