भास्कर न्यूज | अमृतसर एलिवेटेड रोड पर ड्यूटी से घर जा रहा बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल जीवन शुक्ला के मुंह पर 10 टांके लगे हैं। शुक्ला ने बताया कि वह दुर्ग्याणा तीर्थ की ओर से न्यू अमृतसर में बनाए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते हैं। मंदिर में रात की ड्यूटी खत्म बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही एलिवेटेड रोड पर पहुंचे तो चाइना डोर की चपेट में आ गए। शुक्ला ने बताया कि हालांकि डोर को हाथ से भी हटाया मगर मुंह और नाक पर कट लग गया और घायल हो गए। आखिर में राहगीरों ने परिवार के सदस्यो को फोन करके बुलाया और परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चेहरे पर टांके लगाकर छुट्टी दे दी।


