लुधियाना| मिशन स्माइल की टीम गुरु अमरदास आश्रम, सराभा पिंड पहुंची और खुशियां बांटी। इस मौके पर मिशन स्माइल की प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा ने और वाइस प्रेसिडेंट मंजू सेठी ने कहा कि आश्रम के सदस्यों के लिए लंगर सेवा रखी। जरूरत का सामान भी बांटा गया। आश्रम की बुजुर्ग महिलाओं ने गाने गाए। पंजाबी बोलियां डालकर गिद्दा किया। सोनिया छाबड़ा और मंजू सेठी ने सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया।


