पारा फिर 40 पार, 3 अप्रैल को छा सकता है आंशिक बादल

झारखंड में बारिश का दौर थमने व कुछ दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर तपिश बढ़ने लगी है। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो चला है। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में अभी आने वाले कुछ दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.6 डिग्री डालटनगंज में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री खूंटी में रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 3 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *