पानी… राइजिंग पाइप लाइन की मरम्मत पूरी, आज से जलापूर्ति

आज से यहां होगी सामान्य जलापूर्ति… जगन्नाथपुर, पुंदाग, डिबडीह, अशोक नगर, हरमू, पिस्का व इससे संबंधित क्षेत्रों में सामान्य रूप से जलापूर्ति होगी। कारण… रुक्का की क्षतिग्रस्त मुख्य राइजिंग पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुक्रवार की शाम को पूरा हो गया। पेयजल स्वच्छता स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल रांची के अभियंताओं ने बताया कि शनिवार को 11 बजे से रुक्का की ओर से बाधित क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी। बताया कि ईद और सरहुल में लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *