जालंधर| जालंधर हाइट्स-1 की टी ब्लॉक क्रिकेट ग्राउंड में जारी एजीआई क्रिकेट लीग चैंपियनशिप के दूसरे दिन मैक्सिमा और स्काई गार्डन क्रिकेट टीमों ने अपने मैच जीते। पहले मैच में मैक्सिमा क्रिकेट टीम ने स्काई विला क्रिकेट टीम को 20 रनों से हराया। मैक्सिमा क्रिकेट टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए और स्काई विला क्रिकेट टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए ओंकार सिंह ने 20 गेंदों पर 8 छक्कों की मदद से 56 रन, निषाद ने 11 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 22 रनों का योगदान दिया। विजेता मैक्सिमा क्रिकेट टीम के लिए शिवम अरोड़ा ने 20 रन बनाए। स्काई विला क्रिकेट टीम ने लवली सिंह के सर्वाधिक 40, बनाए। मैक्सिमा टीम के ओंकार सिंह और शिवम अरोड़ा ने 2-2 विकेट हासिल की। स्काई गार्डन और जालंधर हाइट्स 2 क्रिकेट टीमों के बीच खेले दूसरे मैच में स्काई गार्डन क्रिकेट टीम ने 94 रनों से मैच जीता। स्काई गार्डन टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए और जालंधर हाइट्स-2 की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए। विजेता स्काई गार्डन क्रिकेट टीम की तरफ से अभिषेक गुलाटी ने 8 छक्कों और 1 चौके की मदद से 67 रन बनाए। राघव ने 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 54 रनों का योगदान दिया। इस मौके पर सुखदेव सिंह प्रबंध निदेशक,पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी और एजीआई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सुरिंदर भांबरी भी मौजूद थे।


