ग्राम खल्लारी मंदिर पुनर्निर्माण पर बिरकोनी में कलश यात्रा निकली

भास्कर न्यूज| बिरकोनी ग्राम बिरकोनी खल्लारी पारा स्थित आदिशक्ति मां खल्लारी देवी के मंदिर का पुनर्निर्माण के अवसर पर दो दिवसीय अनुष्ठान में प्रथम दिवस कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नवनिर्मित मंदिर परिसर से शुक्रवार दोपहर 3 बजे सैकड़ों महिलाओं व बालिकाओं ने कलश लेकर ग्राम के मुख्यमार्ग से यात्रा का शुभारंभ किया। भव्य कलश शोभायात्रा खल्लारी मंदिर से निकाली गई। बाजार चौक, साहू पारा, राम मंदिर चौक से शीतला तालाब में विधि विधान से कलश में जल अर्पित किया। फिर पटेल भवन से होते हुए, सुभाष चौक से मंदिर स्थल पर पहुंची। प्रभातफेरी में भक्तों ने गाजे बाजे के साथ भगवाधारी सनातन सेवा धर्म समिति के सदस्यों ने भव्य भगवा ध्वज लहराया। सभी ने प्रेम से बोलो जय माता दी, प्यारे बोलो जय माता दी, जोरसे बोलो जय माता दी के जयकारे लगाए। चौक चौराहों में पटाखों के साथ आतिशबाजी की गई। धार्मिक गीतों के गुंजायमान से श्रद्धालु जमकर झूमे। आचार्य पं. लक्ष्मीनारायण महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के जाप से परंपरागत गौरी गणेश की पूजा अर्चना किया गया। आचार्य ने बताया कि मां खल्लारी देवी हमारे आराध्य देवी हैं। ग्राम के पावन धाम में भव्य मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए माता के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को मंदिर में शिखर स्थापना व ध्वजारोहण, यज्ञपूर्णाहूति का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच चंदन चन्द्राकर, दामोदर चन्द्राकर, तुकेश साहू, केशव साहू, झड़ी राम साहू, नारायण साहू, टकेश्वर सेन, बुधारू साहू, दुष्यंत साहू, राजा पटेल, डोलू साहू, भगवत पटेल, पवन साहू, गोकुल कोतवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *