स्पर्धा में मड़वा के खिलाड़ियों ने जीते 6 मेडल

भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी द्वारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलन और शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में मड़वा के खिलाड़ियों ने कुल छह पुरस्कार जीते और शरीर शौष्ठव टीम चैम्पियनशिप में भी जीत हासिल की। टीम चैम्पियनशिप की बात करें, तो मड़वा के खिलाड़ियों ने एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर उपविजेता की स्थिति प्राप्त की, जो उनकी सामूहिक मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विशेष रूप से कन्हैया लाल चंद्रा को सम्मानित किया गया। कन्हैया लाल की यह अंतिम स्पर्धा थी, क्योंकि वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। मड़वा विद्युत संयंत्र के खिलाड़ियों ने इस शानदार प्रदर्शन से न केवल अपनी व्यक्तिगत मेहनत को साबित किया, बल्कि संयंत्र का नाम भी रोशन किया। मड़वा के इन िखलाड़ियों को िमली सफलता दो दिवसीय प्रतियोगिता में विद्युत कंपनी के 9 रीजन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शक्तितोलन के 59 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में मड़वा के बलराम वस्त्रकार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 74 से 83 किलोग्राम भार वर्ग में कन्हैया लाल चंद्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा 105 से 120 किलोग्राम भार वर्ग में नितिन श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता में भी मड़वा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 167 से 172 सेमी. ऊंचाई समूह में बलराम वस्त्रकार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विनोद राठौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 172 सेमी. से अधिक ऊंचाई समूह में राजेश कसेर ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *