भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि जिले के सभी स्कूलों का संचालन 1 अप्रैल से सुबह पाली में किया जाए। ज्ञापन सहायक संचालक महेंद्र गुप्ता और यूआर चन्द्राकर ने स्वीकार किया। चर्चा के दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, नया रायपुर ने एक सितंबर 2018 को पत्र जारी किया था। इसमें राज्य शासन के पूर्व के सभी आदेशों को निरस्त करते हुए स्थायी निर्देश दिए गए हैं। पत्र के बिंदु क्रमांक तीन में अप्रैल माह के लिए स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 11.30 तक तय किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रमेश कुमार चन्द्रवंशी, केशलाल साहू, उग्रसेन चन्द्रवंशी, वकील बेग मिर्जा, गोकुल जायसवाल, रविन्द्र चन्द्रवंशी, राजेश कौशिक, उमेश चन्द्रवंशी, शिव धुर्वे, दुर्गा चन्द्रवंशी, राजेन्द्र निर्मलकर, जयप्रकाश चन्द्रवंशी, नरेंद्र चंद्रोल, राजकिरण चन्द्रवंशी, रामसिंह साहू, महेंद्र गुप्ता, बद्री चन्द्रवंशी, भूपेंद्र साहू, हुक्मीचंद धुर्वे, अरविंद कुंजाम, प्रकाश केशरवानी, भागवत कौशिक मौजूद रहे।


