रांची | झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह के पहले दिन सुबह 9 बजे मिथिला के पारंपरिक परिधान में काफी संख्या में सदस्य विद्यापति दलान हरमू से पैदल चलकर मेन रोड पहुंच कर महाकवि विद्यापति के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पुनः वापस दलान पर आए। सभी एक साथ चूड़ा-दही और पूड़ी-सब्जी अल्पाहार का आनंद लिए। इसके बाद बुद्धिनाथ झा रचित मैथिली ऐतिहासिक महाकाव्य ॐ महाभारत पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला परंपरा के अनुसार विद्यापति रचित जय जय भैरवि असुर भयाऊनि समूह गान से हुई। पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे। दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि बुद्धि नाथ झा ने की। मंच संचालन बदरी नाथ झा ने किया।


