बाइक सवार को टक्कर मारने वाले चालक पर केस

बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़ | पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया, जिसका रायपुर में इलाज चल रहा है। घायल के भाई शिवम खूंटे की शिकायत पर मनेंद्रगढ़ थाने में पुलिस ने लापरवाह पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, घटना 6 मार्च की है। जब प्रार्थी का भाई अपनी बाइक क्रमांक सीजी-07 बीई 5310 में सवार होकर तारा बहेरा से मनेंद्रगढ़ आ रहा था, उसी समय पिकअप क्रमांक सीजी-16 सीजे 7365 को चालक विपरीत दिशा से तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया और बाइक को टक्कर मार दिया। इससे बाइक समेत हरभजन सड़क पर गिर गया। घायल को नजदीक मनेंद्रगढ़ अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *