चाईबासा| चाईबासा के अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने एनएच 75 ई. चाईबासा-हाटगम्हरिया निर्माणाधीन सड़क का काम निर्धारित तिथि तक पूर्ण नहीं होने के मामले को लेकर जनहित में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल प. सिंहभूम के कार्यपालक अभियंता से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। मांगी गई सूचना में कई खुलासे हुए हैं। जिसमें कार्यपालक अभियंता विकास चंद्र भारती द्वारा बताया गया कि हाटगम्हरिया सड़क एन एच -75 का निर्माण कार्य 16 जुलाई 24 को पूर्ण किया जाना था, परंतु जिला स्तर एवं विभिन्न विभागों से कई कार्यों का क्लीयरेंस प्राप्त नहीं होने के कारण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। संभवत: जुलाई 2025 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। वहीं गुप्ता द्वारा सूचना मांगी गई थी कि हाटगम्हरिया सड़क पर गड्ढों के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इस पर कार्यपालक अभियंता द्वारा जानकारी दी गई कि वरीय पदाधिकारी को “चेंज आफ स्कोप’ की स्वीकृति हेतु पत्र भेजा गया है।


