जगराओं में 2 साल पहले बना रायकोट रोड तोड़ा:173 लाख पर फेरा पानी, मरम्मत नहीं, आए दिन हो रहे हादसे

लुधियाना जिले के जगराओं में नहरी पानी की घर-घर सप्लाई के लिए सरकार की अमृत-2 योजना के तहत पाइप लाइन डालने के दौरान नई सड़क को बुरी तरह खराब कर दिया गया है। यह सड़क दो साल पहले नगर कौंसिल प्रधान जतिंदरपाल राना के प्रयासों से 173 लाख रुपए की लागत से बनी थी। रायकोट रोड अब जलंधर-बरनाला हाईवे का हिस्सा है, जिस पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। खराब स्थिति के कारण हो रही दुर्घटनाएं वहीं सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और उड़ती धूल से लोगों को परेशानी हो रही है। कौंसिल प्रधान राना ने बताया कि कई सालों बाद 2021 में प्रधान बनते ही सब से पहले इस सड़क का निर्माण 2023 में कराया गया था। पाइप लाइन का कार्य पूरा, मरम्मत नहीं सीवरेज बोर्ड के जेई और ठेकेदार ने काम शुरू करते समय आश्वासन दिया था कि पाइप लाइन डालने के साथ-साथ सड़क की मरम्मत भी की जाएगी, लेकिन पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। ठेकेदार पर मिट्टी गायब करने का आरोप मामले में कौंसिल प्रधान ने पंजाब सरकार और सीवरेज बोर्ड के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। ठेकेदार ने न केवल सड़क को खराब किया, बल्कि पाइप लाइन डालते समय निकली मिट्टी को भी गायब कर दिया, जिससे सरकार को नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *