सरायकेला| व्यवहार न्यायालय परिसर से गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 90 दिनों तक चलने वाले विधिक जागरूकता अभियान के तहत न्यायिक पदाधिकारियों तथा कर्मचारी, पारा लीगल वॉलेंटियर द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट बीरेश कुमार, एडीज-1 चौधरी एहसान मोइज़ सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए।


