भास्कर न्यूज | गिरिडीह सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में बच्चों को नए सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से रोड मैप तैयार तैयार किया गया। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय में नामांकित कमजोर विद्यार्थियों को किसी भी तरह से परेशान न हो और उसके शैक्षणिक विकास में शिक्षकों को दायित्वों पर चर्चा की गई। वहीं प्रोजेक्ट इंपैक्ट के महत्वपूर्ण पहलू और विभिन्न आयामों को विद्यालय में शत प्रतिशत लागू करने, विद्यार्थियों के प्रोफाइल बनाकर उनके निरंतर प्रोग्रेस को मॉनिटर करने, अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे विषय पर विचार विमर्श किया गया।इस दौरान बच्चों के अधिगम स्तर को ऊपर उठने के लिए मासिक परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की गई। आने वाले सत्र में वर्ग 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों का सिलेबस नवंबर तक हर हाल में पूरा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने सहित नए सत्र में नामांकित होने वाले बच्चों के लिए 11 अप्रैल को ओरिएंटेशन कार्यक्रम, शिक्षकों के शिक्षण विधि को प्रभावी बनाने के लिए हर हाल में लेसन प्लान ,विद्यार्थियों के नोट्स और उसकी चेकिंग सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।


