लैंगिक हिंसा को खत्म करने के लिए महिलाओं को जागरूक करने पर जोर

बगोदर| रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर के सभागार में गुरुवार को लैंगिक हिंसा के खिलाफ समूह चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार दुबे, प्रोफेसर चंद्रशेखर प्रसाद रजक, प्रोफेसर सर्वेश कुमार शुक्ला प्रोफेसर लक्ष्मी खेमलाल महतो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की।डॉ अरुण कुमार दुबे ने लैंगिक हिंसा को खत्म करने के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक होने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोनिका कुमारी ने भ्रूण हत्या पर रोक आधारित कविता, मां मुझे भी देखने दो संसार का प्रस्तुतीकरण किया। लैंगिक हिंसा पर छात्र अब्दुल ने अभिभावकों को विश्वास में लेने के लिए कहा। कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार मालव, प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे, प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद रजक, प्रो. अभिनव प्रताप मौर्या आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *