सरकारी बजट के प्रचार के पोस्टर उखड़े:गौरेला-पेंड्रा में प्रगति बजट के फ्लेक्स टूटे-फटे; कोई सुध लेने वाला नहीं

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सरकारी बजट के प्रचार का पोस्टर जगह-जगह फेकाया पड़ा है। राज्य सरकार के 2025-26 के प्रगति बजट का प्रचार करने के लिए फ्लेक्स और पोस्टर लगाए जो अब क्षतिग्रस्त हो गया है। गौरेला से पेंड्रा जाने वाले मुख्य मार्ग पर 3 दर्जन से अधिक फ्लेक्स लगाए गए थे। इनका उद्देश्य बजट की प्रमुख योजनाओं को जनता तक पहुंचाना था। बजट सत्र समाप्त हुए अभी एक पखवाड़ा भी नहीं बीता है और ये फ्लेक्स टूट-फूट गए हैं। स्थिति को सुधारने का प्रयास नहीं पिछले पांच दिनों से दर्जनों फ्लेक्स क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। इनमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों की तस्वीरें हैं। लेकिन न तो सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और न ही स्थानीय अधिकारियों ने इन्हें हटाने या सुधारने की पहल की है। यह मार्ग जिला कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों की ओर जाता है। यहां से रोजाना सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी, राहगीर और नेता गुजरते हैं। फिर भी किसी ने इस स्थिति को सुधारने का प्रयास नहीं किया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन फ्लेक्स को किस एजेंसी ने लगवाया था। सरकारी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली इस लापरवाही पर क्या कोई कार्रवाई होगी, यह देखना बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *