श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया

अमृतसर | खालसा कॉलेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रणजीत एवेन्यू में साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर गिल के सहयोग से गुरु साहिब जी की शहादत को समर्पित उक्त धार्मिक समारोह के अवसर पर स्कूल स्टाफ और छात्रों ने मिलकर श्री मूलमंतर जी का जाप किया। श्री गुरु तेग बहादुर द्वारा रचित महल्ला के श्लोकों का जाप, शबद कीर्तन श्रवण करके हाजिर संगत को निहाल किया। गिल ने कहा कि तिलक जंझू दे राखे श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपनी शीश का बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी द्वारा दी गई अदभुत शहादत की मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने छात्रों को सिख इतिहास से परिचित होने और जीवन में अच्छी प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उपप्रधानाचार्या रुपिंदर कौर माहल के साथ स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *