कटकमदाग | कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से आत्मा हजारीबाग के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय मार्ग स्थित मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, अतिथि प्रखंड प्रमुख कुमारी बिनीता, बीडीओ शिव बालक प्रसाद, उप प्रमुख विमल गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि किसान अन्न दाता होते हैं। उनके मेहनत से ही देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होती है। किसान इस मेला का लाभ उठाएं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा ने किसान खेती में केंचुआ व प्रकृतिक खाद का उपयोग करें। कृषि वैज्ञानिक कृष्ण प्रकाश व पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी हजारीबाग शंकर कुमार ने किसानों को उन्नत खेती करने की विभिन्न तकनीक की जानकारी दी। मेला में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाये गये। कृषि उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। बेहतर फसल के लिए किसानों को पुरस्कृत किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से 67 पशुपालकों को पशुओं के लिए दवा दी गई। एडब्ल्यूपीएल की ओर से आयुर्वेद दवा की प्रदर्शनी से बिक्री के लिए स्टॉल लगाये गये। कार्यक्रम का संचालन कृषक मित्र सह भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता। प्रभारी कृषि पदाधिकारी घनश्याम कुमार महतो, बीटीएम विजय कुमार, एटीएम निहारिका सिन्हा, बीपीएभ प्रदीप खलखो, चुरचू बीटीएम नकुल कुमार सहित प्रखंडों के बीटीएम, प्रखंड के कृषक मित्र उपस्थित थे।


