भास्कर न्यूज | अमृतसर जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में फाइनेंस कमिश्नर टैक्सेशन पंजाब डीटीसी और आईटीसी के साथ बैठक की गई। जिसमें उपप्रधान एडवोकेट राजेश महाजन, एडवोकेट राज चौहान, एडवोकेट जीएस चावला और अजय कपूर मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके पर बार सदस्यों एवं व्यापारियों के टैक्स से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फॉर्म डीआरसी ओआई का जवाब देने के बावजूद उनको नजर अंदाज करके डीआरसी 01 का नोटिस भेज दिया जाता है। इसी दौरान रिफंड में देरी और पेंडिंग ओटीसी ऑर्डर को जारी करने के मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इसी दौरान कृष्ण कुमार ने करदाताओं एवं एडवोकेट को आ रही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। ।


