सरायकेला। जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीतारामपुर में बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट व सीतारामपुर डैम के पास बन रहे इंटेकवेल का निरीक्षण किया। इसमें जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष व अधिवक्ता ओम प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष शारदा देवी, प्रवक्ता दिवाकर झा, कार्यकारिणी के लक्ष्मण प्रसाद व मदन प्रसाद मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि इस इंटेकवेल का पाइलिंग का काम तीन अक्टूबर 2024 से बंद है। यह काम जिंदल के द्वारा रुद्र देवेन एलएफ को दिया गया था। रुद्र देवेन एलएफ ने फिर से किसी शिवम कंस्ट्रक्शन को ऑफलोड कर दिया। शिवम कंस्ट्रक्शन की अधिक राशि बकाया है। उन्होंने काम करना बंद कर दिया है। वहीं, जिंदल कंपनी ने काम चालू करने के लिए पिछले चार महीने में कोई प्रयास नहीं किया। इंटेकवेल से पानी खींचकर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजना है। ऐसे में काम बंद होने से अगर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सीतारामपुर बन भी जाता है तो वहां तक सीतारामपुर डैम से पानी नहीं पहुंच पाएगा।


